चतरा, नवम्बर 29 -- लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग में आज भी चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है। पूरे प्रखंड की करीब 70 हजार आबादी मात्र एक अनुबंधित चिकित्सक के भरोसे चल रही है। हैरानी की बात यह है कि प्रखंड में एक भी स्थायी चिकित्सक पदस्थापित नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं की इस जर्जर स्थिति से आम लोगों में जोरदार आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रखंड भर में स्वास्थ्य सेवाएं नाममात्र की बची हैं। चिकित्सा व्यवस्था का पूरा बोझ अकेले एक ही अनुबंधित डॉक्टर चंदन कुमार के कंधों पर है। कई बार ग्रामीणों को दुर्घटना अथवा भर्ती किए जाने की स्थिति में प्रखंड मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय या अन्य अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ता है। ...