सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- पुपरी। पीएचसी पुपरी में कालाजार इंफोर्मेन्ट का एक दिवसीय प्रशिक्षण डॉ. कफिल अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें कालाजार एवं चमड़ी के कालाजार (पीकेडीएल) के लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार जानकारी दी गई। बताया विगत तीन वर्षों से पुपरी प्रखंड अंतर्गत कालाजार का मरीज नहीं है। फिर भी कालाजार बीमारी के प्रति सचेत रहना है। यदि किसी व्यक्ति को 15 दिन से बुखार लगा हो तो वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुपरी आकर जांच करा लें। इस का जांच एवं उपचार मुफ्त में किया जाता है और मरीज को 7100 रुपए मिलता है। वहीं चमड़ी के कालाजार मरीज को 4000 रुपए दिए जाता है। इस प्रशिक्षण में बीएचएम समीर भारती, प्रधान लिपिक अतुल कुमार, भीबीडी पर्यवेक्षक दीपक कुमार, बीसीएम पुजा कुमारी, अनिल कुमार, आशीष कुमार और आरएचपी, पंकज कुमार, राकेश पंडित, ...