बलरामपुर, फरवरी 12 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ धनी में लगभग दस वर्ष पूर्व स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज बदहाली का शिकार है। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से यह खंडहर में तब्दील हो गया है। विभाग की ओर से सी एंड डीएस के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। भवन खड़ा कर खिड़की-दरवाजे भी लगाए गए, लेकिन बिजली वायरिंग, जलापूर्ति पाइपलाइन सहित कई जरूरी कार्य अधूरे छोड़कर कार्यदायी संस्था गायब हो गई। अधूरे निर्माण का फायदा उठाकर चोर खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ले गए। कई स्थानों पर दीवारों का प्लास्टर झड़ गया है और कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। देखरेख के अभाव में ग्रामीण भवन के कमरों में भूसा रख रहे हैं तथा पशु बांधने का भी उपयोग कर रहे हैं। चहारदीवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.