मुख्य संवाददाता, नवम्बर 1 -- यूपी की डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के खंदारी कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस का रसायन विभाग का प्रोफेसर गौतम जैसवार प्रयागराज में छिपा था। शोध छात्रा के शारीरिक शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने उसे नैनी (प्रयागराज) स्थित हॉस्टल से पकड़ा। मुकदमा लिखे जाने के बाद वह आगरा से फरार हो गया था। अपना मोबाइल बंद कर लिया था। हाईकोर्ट से राहत के लिए प्रयागराज भागा था। बरहन निवासी छात्रा पीएचडी कर रही है। सिकंदरा निवासी प्रोफेसर गौतम बिहारीलाल जैसवार उसका को गाइड है। छात्रा ने 26 अक्तूबर को न्यू आगरा थाने में प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। पुलिस को बताया कि पीएचडी शुरू करते ही प्रोफेसर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसे अकेले में अपने ऑफिस में बुलाता था। उसके साथ गलत हरकत करता था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.