सहारनपुर, फरवरी 18 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय (एमएसयू) में शोध पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 के अंतर्गत पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में घोषित परिणाम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 10 फरवरी से 20 फरवरी तक अपने आवश्यक अभिलेख एवं कोर्स वर्क शुल्क शोध विभाग में जमा करना है। आज की स्थिति में अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है और अब केवल तीन दिन शेष रह गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। शोध समन्वयक प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे के बीच शोध विभाग में उपस्थित होकर सभी आवश्यक दस्तावेज तथा निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए...