मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पीएचईडी के मुख्य अभियंता प्रदुम्न शर्मा ने कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार व अधीक्षण अभियंता मनोज मनोहर के कार्यालयों का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में कार्य संस्कृति देखी और फाइलों को दुरुस्त करने के साथ कार्य में तेजी लाने के आदेश कर्मियों एवं पदाधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि सूचना मिल रही थी कि ठंड के मौसम में अधिकारी व कर्मचारी बाहर धूप सेंकने निकल जाते हैं और काम के लिए आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इसकी जांच की गई। जो कर्मचारी व पदाधिकारी अपनी सीट पर नहीं मिले उनके बारे में पता लगाया गया कि वे कहां हैं और क्या कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि चीफ इंजीनियर के छापे में कई सीट खाली मिली। स्वाभाविक है फाइलें अटकी हुई होंगी। औचक निरीक्षण के लिए...