लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने समूह 'ग तक की भर्तियों में आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत दी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में एक बार शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब तीन साल तक की भर्तियों में फार्म भरने के लिए पात्र होंगे। यह लाभ वर्ष 2025 में या फिर इसके बाद आयोजित होने वाली पीईटी में शामिल होने वालों को मिलेगा। विशेष सचिव कार्मिक कुलदीप रस्तोगी ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए आयोग को निर्देश भेज दिया है। इसके लिए 20 नवंबर 2020 के शासनादेश को संशोधित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग तक के पदों पर भर्ती के लिए दो स्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू की है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वालों को अभी तक एक साल की भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.