प्रयागराज, फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में न्यूनतम कटऑफ (न्यूनतम परसेंटाइल) निर्धारित करने की मांग को लेकर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। साथ ही यह विषय विधानसभा में उठाने का अनुरोध किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पीईटी प्रदेश की अनेक महत्वपूर्ण भर्तियों जैसे ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, लोअर पीसीएस सहित विभिन्न पदों की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का आधार है। लिहाजा एक निश्चित न्यूनतम परसेंटाइल तय हो ताकि जो अभ्यर्थी उस स्तर को पार कर लें, उन्हें संबंधित भर्तियों की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिल सके। इससे प्रतियोगिता अधिक न्यायसंगत और पारदर्शी बनेगी। प्रतिनिधिमं...