प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान रविवार को दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत परीक्षार्थियों की जगह दो सॉल्वर पकड़े गए। पकड़े गए युवकों में एक बलिया और दूसरा दुर्ग छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रयागराज में शनिवार को भी अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे युवक द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया था। शहर में मुट्ठीगंज स्थित केपी जायसवाल इंटर कॉलेज केंद्र पर रविवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में बायोमीट्रिक जांच के दौरान एक युवक पकड़ा गया। पुलिस ने दुर्ग छत्तीसगढ़ निवासी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। ओमप्रकाश का बायोमीट्रिक मिलान सही था लेकिन, जांच में पता चला कि वह दो साल पहले भी किसी प्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.