प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता। पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे झांसी से प्रयागराज के बीच तीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। पहली स्पेशल ट्रेन झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन के लिए पांच और छह सितंबर को शाम 6:20 बजे चलेगी। यह ट्रेन चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां और भीमसेन स्टेशनों पर दो-दो मिनट रुकेगी। दूसरी और तीसरी स्पेशल ट्रेन झांसी से प्रयागराज के लिए बांदा होकर छह और सात सितंबर को चलाई जाएगी। दूसरी ट्रेन दोपहर 3:25 बजे झांसी से रवाना होगी। इसका ठहराव मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर और शंकरगढ़ स्टेशनों पर होगा। तीसरी ट्रेन झांसी से रात 9:30 बजे प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.