बिजनौर, फरवरी 8 -- गांव चंदोक में एक घर में चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया, पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में मामला झूठा निकला। गांव चंदोक निवासी अरविंद कुमार ने शनिवार रात पीआरबी पर कॉल कर अपने घर में चोरी की सूचना दी। सूचना पर सीओ नितेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उनके घर में भात देने के लिए 24 हजार रुपए की नगदी रखी थी जो चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ली। पुलिस ने घर में छानबीन की तो नगदी घर में ही रखी पाई गई। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की थी लेकिन, मामला झूठा पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...