फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रांतीय रक्षक दल का गुरुवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें पीआरडी जवानों को उनके सेवा कार्यो और अनुशासन के लिए प्रोत्साहत किया गया। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पीआरडी जवानों का सुरक्षा, आपदा प्रबंधन में अहम भूमिका है। पीआरडी जवानों को बेहतर ट्रेनिंग दिए जाने पर जोर दिया गया। 77वें स्थापना दिवस का आयोजन मुड़गांव के स्टेडियम में हुआ। यहां 18 पीआरडी जवानों ने परेड में प्रतिभाग किया। प्रत्येक विकास खंड के पीआरडी जवानों की भागीदारी थी। एक महिला टोली ने भी परेड में प्रदर्शन किया। युवा कल्याण विभाग के पूर्व महानिदेशक उमेश चंद्र तिवारी ने पीआरडी जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान आपदा प्रबंधन से लेकर विभिन्न कार्यो में अहम भूमिका का निवर्हन कर रहे हैं। इस दौरा...