अलीगढ़, सितम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पीआरडी जवानों को अब 20 लाख का दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने एक्सिस बैंक के साथ समझौता किया है। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी डा. राष्ट्रवर्धन लोधी ने बताया कि जिले में कुल 251 पीआरडी जवान कार्यरत हैं। जवानों की ड्यूटी थानों से लेकर यातायात संचालन और अन्य जगहों पर लगाई जाती है। अभी तक पीआरडी जवानों को कोई बीमा लाभ नहीं था। काफी समय से जवान इसकी मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के महानिदेशक और एक्सिस बैंक के बीच समझौता हुआ। इसके तहत पीआरडी जवानों को अब कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। उनका शून्य बैलेंस पर एक्सिस बैंक में वेतन खाता खोला जाएगा। साथ ही जवानों को बीस लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और स्थाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.