हरदोई, मार्च 26 -- पिहानी। पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब सवा करोड़ रुपयों से हुए विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेई व टड़ियावां ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। योजनाओं की जानकारी दी। कस्बे में तकरीबन 85 लाख रुपयों से कराए गए विकास कार्यो और गोपामऊ में 39.20 लाख से हुए विकास कार्य का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया। लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। नोडल अधिकारी के रूप में उप जिलाधिकारी न्यायिक शाहाबाद गरिमा सिंह भी मौजूद रहीं। संचालन नीरज सिंह ने किया। ईओ अमित कुमार सिंह, धर्मेश मिश्रा, गौरव गुप्ता, रामदास कटियार, अरुण सेठ, आदर्श सिंह, डॉ.ज़...