झंझारपुर, अगस्त 2 -- बिहार के मधुबनी में पिस्टल लहराकर रील्स बनाना भारी पड़ा। झंझारपुर के भैरवस्थान थाना अंतर्गत काको गांव में दो दोस्तों के बीच रील बनाने के दौरान गोली चली, जिसमें इंटर के छात्र चंद्रकांत को गोली लगी। घायल छात्र चंद्रकांत का इलाज मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसके गाल में लगी गोली को ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है। घायल चंद्रकांत अस्पताल में भर्ती है। घटना के संबंध में घायल चंद्रकांत के पिता, दरभंगा जिला के भालपट्टी ओपी अंतर्गत नैनाघाट निवासी राम बाबू साह के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को ही आरोपी सूरज प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सूरज प्रताप सिंह, जो काको गांव के ही ब्रह्मदेव सिंह का पुत्र और संतनगर प्लस टू स्कूल में 12वीं का छात्र है, के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.