सीवान, अक्टूबर 10 -- तरवारा, एक संवाददाता। जीबीनगर थाना क्षेत्र के सतवार मौजे गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक के जबड़े में गोली लग गयी। घायल युवक दादुल मियां का 19 वर्षीय पुत्र अहमद मियां बताया जाता है। घटना कैसे घटित हुई है इसकी सही जानकारी अबतक नहीं मिल सकी है। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि अहमद मियां अपने दोस्तों के साथ एक जगह बैठकर बात कर रहा था। तभी एक पिस्टल निकालकर एक-दूसरे को दिखाने लगे। इस बीच अचानक पिस्टल से गोली फायर हो गयी और मौके पर मौजूद अहमद मियां के जबड़े में जाकर लग गयी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.