सीतामढ़ी, मार्च 8 -- बथनाहा। थाना क्षेत्र के मैबी-किशनपुर रोड में शुक्रवार की शाम बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से करीब 60 हजार रुपये लूट लिये। घटना के बाद पीड़ित फाइनेंस कर्मी अपने सीनियर को घटना की सूचना दी। इसके बाद सीनियर के निर्देश पर फाइनेंस कर्मी व मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत वासुदेवपुर सराय गांव निवासी नीरज कुमार थाना पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस से लिखित शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह पीपल फोरम के सीतामढ़ी ब्रांच में कार्यरत है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी सेंटर मीटिंग के लिये निकला था। विभिन्न सेंटरों पर मीटिंग करने के बाद अंत में मैबी में मीटिंग किया। वहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.