एटा, मार्च 26 -- थाना पिलुआ क्षेत्र में तैनात सिपाही ने आत्महत्या क्यों की। इस मामले की सही जानकारी नहीं मिल सकी। गमगीन घरवालों से जल्द ही पिलुआ पुलिस जानकारी। फिलहाल आत्महत्या का कारण मानसिक रूप से परेशान होना बताया जा रहा है। घरवालों से वार्ता होने के बाद ही सही जानकारी हो मिल सकेगी। जिला बुलंदशर थाना ककोड के गांव सलेमपुर निवासी रविन्द्र कुमार (32) पुत्र अशोक कुमार वर्ष 2016 बैंच के सिपाही थे और वर्तमान में थाना पिलुआ में तैनात थे। दिन में ड्यूटी चल रही थी। सोमवार को ड्यूटी रात की होने वाली थी। सोमवार रात को करीब आठ बजे थाना पिलुआ में सभी पुलिसकर्मियों की गणना चल रही थी। गणना के दौरान रविन्द्र कुमार नहीं पहुंचे थे। गणना समाप्त होने के बाद पुलिसकर्मी रविन्द्र के कमरे में पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। एक सिपाही ने जं...