हापुड़, जुलाई 14 -- कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 रामलीला मैदान के सामने स्थित एक इनवर्टर बैट्री की दुकान में सोमवार अल सुबह भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अग्निकांड में दुकान मालिक को करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, देवी दास की रामलीला मैदान के सामने श्री बालाजी स्टील सेल्स के नाम से दुकान है। करीब 6 बजे के आसपास लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा, जिसके थोड़ी देर बाद में आग की लपटें देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने भीड़ को घटना स्थल से दूर किया। आग पर काबू पाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.