आरा, मार्च 31 -- आरा। सदर प्रखंड के पिरौटा-सिन्हा स्थित ब्रह्म बाबा के पास श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन की तैयारी जोरों पर की जा रही है। गांव के सभी युवा नौजवान अपना पूरा बहुमूल्य समय देकर यज्ञ को सफल बनाने में लगे हैं। यज्ञ सात से 13 अप्रैल तक होना है। मुख्य रूप में श्री पद्मनाभ स्वामी जी (श्री गोपाल गोवर्धन गोसेवा संस्थान काशी) विराजमान हैं। इन्हीं के सानिध्य में आयोजन किया जा रहा है और कथा वाचिका वृंदावन से आने वाली हैं। अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इस यज्ञ से पूरे गांव-समाज में भक्ति का माहौल बना है और सभी लोग सहयोग में लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...