छपरा, फरवरी 4 -- छपरा/ कोपा ,हमारे संवाददाता। जिले के कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव में मंगलवार की देर रात चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई , जिसमें दो सगे भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए मंगलवार की रात्रि में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।घायल युवकों की पहचान अनिल चौधरी के पुत्र 19 वर्षीय आशु कुमार चौधरी और 17 वर्षीय आशी कुमार चौधरी के रूप में की गई है। दोनों भाइयों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चाकू से गंभीर चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निर...