श्रावस्ती, मई 23 -- तेंदुए का आतंक - शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण - ग्रामीणों को किया गया सतर्क, टीम बना कर घर से निकलें इकौना,संवाददाता। इकौना के अकबरपुर पिपरी गांव में शुक्रवार सुबह चरी के खेत में तेंदुआ देखा गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। इस पर खेत के चारो ओर तेंदुए के पदचिन्ह मिले। टीम ने गांव में कैंप शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों को टीम बना कर घरों से बाहर निकलने की अपील की है। थाना इकौना के ग्राम अकबरपुर पिपरी में शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इस पर गांव के बाहर लगे चरी के खेत में एक तेंदुए को जाते देखा। इस पर ग्रामीण भयभीत हो गए और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इकौना पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग को घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.