पीलीभीत, सितम्बर 12 -- पूरनपुर। बाघ ने खेतों में घूम रही आवारा गाय का शिकार कर दिया। उसका अधखाया शव खेतों में मिलने से दहशत फैल गई। हिंदू संगठन ने पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा में पिछले लगभग एक महीने से बाघ आवारा पशुओं का शिकार कर रहा है। बुधवार को भी बाघ ने खेतों में घूम रही आवारा गाय को अपना निवाला बना लिया। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गाय का शव पड़ा देखा। उसके पास में ही बाघ के पगचिन्ह भी बने हुए थे। इससे ग्रामीण घबरा गए। जानकारी लगते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहंुच गए। उन्होंने सूचना गौ सेवक शिवम भदौरिया को दी। शिवम ने गाय के शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...