खगडि़या, मार्च 24 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत स्थित ब्रह्मा इंटर विद्यालय के मैदान में खेल मैदान का निर्माण कार्य इन दिनों जोर शोर से किया जा रहा है। फिलहाल बास्केटबॉल कोर्ट एवं बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा चुका है। जबकि रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बताया जाता है कि पिपरा पंचायत की मुखिया रीना देवी के द्वारा खेल मैदान बनाया जा रहा है। मुखिया ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत लगभग 9 लाख 87 हजार रुपए की लागत से खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। खेल मैदान बन जाने से पंचायत के खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। खेल मैदान देखने से काफी अच्छा और आकर्षक लग रहा है। उल्लेखनीय है कि पिपरा पंचायत के मुखिया द्वारा पूर्व में एक कुंआ का जीर्णोद्धार का कार्य किया गया था। जिसका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सरा...