पलामू, फरवरी 13 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पिपरा थाना क्षेत्र के तरवन कला गांव निवासी सुरेंद्र मेहता की मौत लखनऊ में हो गई। वह सरिया सेंट्रिग में फोरमैन के पद पर कार्यरत था। काम के दौरान 5वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के प्रयास से शुक्रवार को शव पैतृक गांव लाया गया। मृतक के तीन वर्षीय पुत्र सौरव ने पिता को मुखाग्नि दी। पूर्व विधायक ने बताया कि कंपनी के पदाधिकारियों से बात करके मृतक के परिजनों को बीस लाख रुपए मुआवजा दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर मिलने वाली सुविधाएं भी परिजनों को दिलाने का प्रयास किया जाएगा। दो दिन पहले काम करने के दौरान 5वीं मंजिल से गिरने से उसकी मौत हो गई थी। वह चार लड़की और एक लड़का का पिता था। पूर्व विधायक ने कहा कि पलामू के श्रम आयुक्त ने शव लाने के लिए प...