सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- पिपराही। प्रखंड मुख्यालय में स्थापित जलापूर्ति केन्द्र विगत एक पखवाङा से ठप पङा है। गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पानी के लिए भटकना पङ रहा है। एक पखवाङा पूर्व स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान जलापूर्ति केन्द्र का स्टार्टर जल गया। विभाग द्वारा जब स्टार्टर की मरम्मत कराकर लाया गया तो बिजली के अभाव में चालू नही हो पा रहा है। विभाग द्वारा बताया गया कि स्मार्ट मीटर के रीचार्ज नही होने के कारण जलापूर्ति ठप है। जबकि स्मार्ट मीटर के रीचार्ज के लिए विभागीय प्रकिया पूरी की जा चुकी है। बिजली विभाग द्वारा मीटर चालू होने के बाद ही जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।प्रखंड मुख्यालय के मेसौढा पंचायत में स्थापित जलमीनार के चलते मेसौढा पंचायत का आधा भाग नल-जल योजना से वंचित रह गया। तेरह वार्ड वाले मेसौढा पंचायत के सात वार्डो में नल-जल य...