बगहा, मई 20 -- पिपरासी,एक प्रतिनिधि। वीटीआर के जंगल से भटककर एक तेंदुआ सोमवार की रात पिपरासी प्रखंड मुख्यालय पहुंच गया। तेंदुआ को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने हो-हल्ला शुरू किया तब तेंदुआ पीपी तटबंध की तरफ भाग गया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टाइगर ट्रैकर सर्वेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और पगमार्क से तेंदुआ की पहचान की। टाइगर ट्रैकर ने बताया कि तेंदुआ दियारा की तरफ चला गया है। उसपर निगरानी की जा रही है। मुखिया राजकुमार साहनी, ग्रामीण गफ्फार अंसारी, रहमत अंसारी, गणेश राम, बीरबल राम, राममनोहर साहनी आदि ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद सभी लोग सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ प्रखंड मुख्यालय के समीप मनियाछापर गांव में घूमते हुए देखा गया। शुक्र था उस समय कोई बच्चा या छोटा जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.