बगहा, मई 11 -- पिपरासी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की पहली महिला सिपाही बनने का गौरव घोड़हवा की मनीषा भारती ने प्राप्त किया है। शुक्रवार को बिहार पुलिस के फाइल रिजल्ट में मनीषा को गया जिले में पोस्टिंग मिली है। इससे परिजनों के साथ गांव में लोगों में खुशी का माहौल है। गांव के मुखिया जोखू बैठा ने बताया कि डुमरी मुराडीह पंचायत के घोड़हवा गांव निवासी सुरेंद्र भारती की पुत्री मनीषा भारती संसाधनों के अभाव के बीच में पुलिस की तैयारी कर रही थी। उसका चयन होने से पंचायत का ही नहीं पूरे प्रखंड का नाम रोशन हुआ है। अभी तक इस प्रखंड से एक भी युवती का चयन पुलिस में नहीं हुआ था। बीते दिनों शिक्षकों की बहाली में दर्जनों युवतियों के चयन के बाद प्रखंड की लड़कियों में भी नौकरी के प्रति ललक जगी है। यह दियारा क्षेत्र में भी महिला सशक्तीकरण के पहुंचने का सबूत है। मनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.