गढ़वा, जुलाई 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बारिश बंद होने के तीन दिन बाद भी शहर के कई क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जलजमाव के कारण पानी सड़ने लगा है। वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। पानी निकासी की समुचित सुविधा नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। भारी जलजमाव के कारण लोगों को डेंगू फैलने का भी खतरा लगने लगा है। मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए नगर परिषद भी उदासीन है। उसे लेकर भी लोगों में आक्रोश है। उन्हीं इलाकों में जिला मुख्यालय का पिपरा कला मुहल्ला भी शामिल है जहां जलजमाव की समस्या बनी हुई है। मुहल्ले में सड़क निर्माण होने के क्रम में नाली के अधूरे रहने के कारण बड़ी आबादी ऐसे जलजमाव की समस्या से परेशान है। केंद्रीय विद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र के अगल-बगल में पानी काफी समय से जमा है। उसके अलावा महादेव गली, पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.