रांची, अप्रैल 7 -- पिपरवार, संवाददाता। रामनवमी पूजा समिति राय के द्वारा रामनवमी पूजा के अवसर पर मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन खलारी थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार सोनी ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में राय के राम भक्तों के द्वारा लाठी एवं तलवारबाजी खेल का प्रदर्शन किया गया। साथ में झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे समाज सेवी नागेश्वर महतो, राय पंचायत मुखिया शीला देवी, पूर्व मुखिया प्रदीप उरांव, राय पंचायत के पूर्व सरपंच गणेश महतो, अर्जुन केसरी, जगदीश सोनी, रामअतार गुप्ता, भरत कुमार राम, राजेश कुमार महतो, राजू गुप्ता उपस्थित थे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.