रांची, मई 12 -- पिपरवार, संवाददाता। राय-बुढमू-रांची मुख्य सड़क पर बमने गांव के पास बाइक चालक राजकिशोर महतो ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गणेश महतो और युवती सोचन देवी घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने बाइक चालक सीसीएल कर्मचारी राजकिशोर महतो की पिटाई कर दी। वहीं गंभीर रूप से घायल गणेश महतो को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रिम्स भेज दिया, जबकि घायल महिला और घायल बाइक चालक को पिपरवार क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की सूचना पिपरवार पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...