रांची, मई 15 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार पुलिस और वन विभाग की टीम ने गुरुवार को अवैध कोयला खनन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पिपरवार थाना क्षेत्र और टंडवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के जंगलों में चल रहे अवैध कोयला माइनिंग खदान के मुहाने को डोजरिंग कर बंद कराया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि लुकइया और सरैया जंगल में कोयला तस्करों के द्वारा अवैध कोयला खनन कर कोयला की तस्करी की जा रही है, जिसके आधार पर पिपरवार पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लुकइया जंगल में चल रहे अवैध खनन के मुहाने को डोजरिंग करके बंद करा दिया। पुलिस और वन विभाग के द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई से पिपरवार- कोयलांचल क्षेत्र के कोयला तस्करों के बीच हड़कंप सा मचा हुआ है। इससे दो दिन पूर्व टंडवा अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.