रांची, जुलाई 18 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार क्षेत्र अंतर्गत किचटो जंगल में हाल ही में दुर्लभ प्रजाति के हॉर्नबिल पक्षी को देखे जाने की पुष्टि ने न सिर्फ क्षेत्रवासियों को रोमांचित किया है, बल्कि वन्यजीव विशेषज्ञों और पक्षी प्रेमियों के लिए यह एक सुखद आश्चर्य का विषय बन गया है। आमतौर पर हॉर्नबिल पक्षी श्रीलंका और नेपाल के घने जंगलों में पाए जाते हैं, लेकिन झारखंड के चतरा जिले के पिपरवार क्षेत्र में इसकी उपस्थिति पर्यावरणीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ग्रामीणों ने किया पहली बार दीदार: जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह किचटो के घने जंगलों से गुजर रहे ग्रामीणों ने पहली बार इस पक्षी को देखा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक बड़ा, विशिष्ट चोंच वाला पक्षी उड़ते हुए देखा, जिसकी आवाज भी बेहद अलग और आकर्षक थी। उन्होंने इसकी सूचना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.