महाराजगंज, जून 9 -- निचलौल(महराजगंज)। हिन्दुस्तान संवाद निचलौल थाना क्षेत्र के चंदा गुलरभार गांव में रविवार की दोपहर पिपरमेंट पेरने वाली टंकी फटने से मां-बेटे समेत पांच लोग झुलस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चंदा गुलरभार में दोपहर बाद तकरीबन एक बजे कुछ लोग पिपरमेंट पेरने की टंकी से तेल निकाल रहे थे। टंकी काफी हीट हो गई थी। टंकी हीट होने की वजह से फट गई। यहां काम कर रहे चंदा गुलरभार गांव के निवासी सुग्रीव चौहान के पुत्र सूरज (12), पत्नी मेनका (36), राजेश चौहान के पुत्र किशन (17), दुर्गा चौहान की पत्नी सुभावती (60) और छेदीलाल की पत्नी कुश्मी झुलस गई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने घटना की सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.