कौशाम्बी, जनवरी 5 -- करारी थाना क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव में रविवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में 16 आरोपियों पर मुकदमा लिखा गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। पिपरकुंडी निवासी समय लाल व अमित भारतीय के बीच रविवार दोपहर कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। समय लाल का कहना था कि करीब 20 साल पहले उसके पिता राम औतार की मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार अपनी भूमिधरी जमीन पर किया था। 15 साल पहले बेटी कविता का भी निधन हो जाने पर अंतिम संस्कार पिता की कब्र के बगल में किया गया। दोनों की कच्ची कब्रिस्तान बनी हुई है। इसे पक्की बनवाया जा रहा था। तभी विपक्षी अमित भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.