नई दिल्ली, फरवरी 5 -- अगर आप पारंपरिक समोसे से कुछ अलग और खास बनाना चाहते हैं, तो पिनव्हील समोसा एक बेहतरीन विकल्प है। यह देखने में जितना खूबसूरत होता है, खाने में उतना ही कुरकुरा और स्वादिष्ट भी। खास बात यह है कि इसे बनाना आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। चाय के साथ, पार्टी स्नैक के रूप में या त्योहारों पर यह समोसा सबका ध्यान खींच लेता है।जरूरी सामग्री आटे के लिए: 2 कप मैदा, 2 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार, पानी (गूंथने के लिए) भरावन के लिए: 3 उबले हुए आलू (मैश किए हुए), 1/2 कप उबले मटर, 1 टीस्पून अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, 1 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टीस्पून गरम मसाला, अमचूर या नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया बारीक कटा, तलने के लिए तेलबनाने की विधिसबसे पहले एक बर्त...