फरीदाबाद, फरवरी 4 -- नूंह। पिनगवां में हुई ज्वेलर्स लूट मामले में नूंह पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला है, जिस पर बदमाशों को पनाह देने का आरोप है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजाबाबू पुत्र बाबूलाल निवासी भोजपुर, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे तीन फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे नूंह जेल भेज दिया गया। यह मामला पिनगवां कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई बड़ी लूट से जुड़ा है। बदमाशों ने रात के समय दुकान से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के गहने लूट लिए थे। पुलिस ने पहले ही इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया था। उनके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.