पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- पिथौरागढ़। नगर में शिवरात्रि पर्व को लेकर लोग तरुड़ की खरीददारी को बाजार पहुंच रहे है। शनिवार को व्यापारी गांधी चौक में तरुड़, शंकरकंद व बेर की दुकान लगाकर कंद मूल बेचते हुए दिखे। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि बाजार में पहाड़ी तरुड़ की अधिक मांग है। जिसे लोग हाथों हाथ खरीद रहे है। बताया देशी तरुड़ जहां 100 से 120 रूपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वही पहाड़ी तरुड़ 150 से 170 रूपये प्रतिकिलो के बीच बिक रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...