पिथौरागढ़, अक्टूबर 11 -- पिथौरागढ़ में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज बेरीनाग में जागरूकता शिविर लगाया। बीते रोज वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उपनिरीक्षक सिंह ने बच्चों को साइबर क्राइम, यातायात नियमों की जानकारी, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर के बारे में बताया। साथ ही छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...