पिथौरागढ़, दिसम्बर 9 -- पिथौरागढ़। भड़कटिया स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शुमारंभ मुख्य अथिति के रूप में मौजूद शिक्षाविद डॉ. अशोक पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्राचार्य भुवन चन्द्र जोशी समेत अन्य शिक्षकों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की मूल विचार धारा व भारतीय संस्कृति से जुड़ी शिक्षा नीति 2020 के विषय में जानकारी दी। प्राचार्य जोशी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापन दिवस समारोह का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय भावना व एकता के विचार को बढ़ावा देना है। बाद में छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी हिन्दु...