पिथौरागढ़, फरवरी 21 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा है कि पिथौरागढ़ से जल्द हिंडन के लिए भी विमान सेवा शुरू होगी। दूसरी एंजेंसी से भी बात चल रही है। कहा कि सीमांत की विमान सेवा को लेकर सीएम धामी बेहद गंभीर हैं। धामी सरकार में इस सेवा को कभी थमने नहीं देगी। पिथौरागढ़ देहरादून विमान सेवा तकनीकी कारणों से तीन दिन प्रभावित रही है, यह सेवा आगे अब नियमित चलेगी।बुधवार को जोशी ने यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटकर आए कार्यकर्ताओं में नया जोश है। जोशी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को प्रत्येक बूथ से 50 प्रतिशत से अधिक मतों से जीतने का रखा गया है। कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को पीएम नरेन्द्र मोदी का प्रणाम संदेश पहुंचाएंगे। कहा कि सभी जगह लाभार्थी सम्मेलन ...