पिथौरागढ़, जनवरी 2 -- पिथौरागढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नववर्ष पर लोगों व व्यापारियों को नववर्ष पर शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। नगर निगम तिराहा,सिमलगैर बाजार,गांधी चौक,सिल्थाम,बैंक रोड,गांधी चौक में दुकानदारों व लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री बसंत जोशी,नगर अध्यक्ष हनी शाह,मूनाकोट अध्यक्ष सुनील चंद,भाजपा नेता हैप्पी पाण्डेय,जितेंद्र नगरकोटी,रवींद्र बसेडा,सत्यप्रकाश यादव,टाइगर खडायत,भूपेश पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.