पिथौरागढ़, मई 19 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। चंडाक में वर्षो से बंद पड़ी मैग्नासाइट फैक्ट्री को कांग्रेस ने खोलने की मांग की है। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर वर्तमान में इस फैक्ट्री का संचालन होता तो सीमांत के कई युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलता। इससे पलायन भी रूकता। नगर के चंडाक स्थित मैग्नासाइट फैक्ट्री के समीप पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री लुंठी ने सरकार को घेरते हुए धामी सरकार को जुमेलबाज बताया। यहां शमशेर महर, खीमराज जोशी, पार्षद पवन पाटनी, राहुल लुंठी, सुभाष पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष भुवन जोशी, महेश टम्टा, नगर अध्यक्ष निशांत उप्रेती, दीपक लुंठी, नैन सिंह बोरा, नवीन कापड़ी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.