पिथौरागढ़, फरवरी 24 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। शहर में महिला शौचालयों की बदहाली से आमजन में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रशासन महिलाओं को एक शौचालय की सुविधा तक भी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। कहा कि शौचालय की दयनीय स्थिति के कारण महिला व्यापारियों के साथ ही बाजार खरीदारी को आने वाली महिलाएं भी परेशान हैं।शनिवार को नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष पंत ने कहा कि देश की आधी आबादी के हितों के लिए सरकार केवल बातें ही करती है। कहा कि सीमांत में महिलाओं को शौचालय जैसी सुविधा के लिए जूझना पड़ रहा है। नगरपालिका की ओर से जगह-जगह महिलाओं के लिए शौचालय तो बनाए गए हैं, लेकिन उनकी स्थिति बेहद खराब है। वड्डा तिराहे स्...