पिथौरागढ़, अगस्त 10 -- पिथौरागढ़ में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार को जिला मुख्यालय से लेकर धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, कनालीछीना, अस्कोट, झूलाघाट, थल, बेरीनाग, गंगोलीहाट सहित अन्य इलाकों में बहनों ने जहां अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर में रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। बहनों ने विधि विधान के साथ अपने भाइयों के माथे पर चंदन और अक्षत का तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। इसके बाद भाइयों की कलाई पर रेशम की पवित्र डोर बांधी और दीर्घायु की कामना की। राखी को लेकर छोटे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर की अपेक्षा गांव में दिखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.