पिथौरागढ़, जुलाई 18 -- केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में पिथौरागढ़ नगर निगम को देश में 177वीं रैक मिलने पर खुशी है। प्रदेश के 11 नगर निगम में पिथौरागढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया है। शुक्रवार को मेयर कल्पना देवलाल ने पत्रकार वार्ता की। मेयर कल्पना ने कहा कि नगर निकाय की सूची में पांचवा स्थान मिला है,पूर्व में यह 16वां था। पिछले साल पिथौरागढ़ को देश में 2 हजार 611 वी रैंक मिली थी,इस बार 177वीं रैंक मिली है। पर्यावरण मित्रों,कर्मचारियों व स्थानीय जनता की जागरुकता के चलते यह लक्ष्य हासिल हुआ। पिथौरागढ़ को राज्य में प्रथम व देश के टॉप 50 नगर निगमों में शामिल कराने का लक्ष्य तय किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान हासिल करने के लिए जनसहभागिता बहुत जरुरी है। कहा कि शत प्रतिशत डोर टू डोर कूडा उठाने की नीति जल्द धरातल पर उतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.