पिथौरागढ़, जनवरी 31 -- पिथौरागढ़। सीमांत में स्वास्थ्य विभाग आगामी तीन फरवरी से पल्स एनीमिया को लेकर महाअभियान चलाएगा। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि यह अभियान एनीमियामुक्त भारत कार्यक्रम के तहत गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवतियों की निःशुल्क जांच कर हीमोग्लोबिन जांचा जाएगा। जांच के दौरान हीमोग्लोबिन कम होने पर उन्हें जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में डॉक्टरों की देखरेख में आयरन सूक्रोज की दवा दी जायेगी। उन्हें एनीमिया रोग से बचाव व रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। सीएमओं ने कहा कि अभियान के दौरान विशेषकर दुर्गम क्षेत्र की महिलाओं पर विभाग का मुख्य फोकस रहेगा। अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.