पिथौरागढ़, मार्च 8 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। सीमांत में चीर बंधन के साथ कुमाउंनी खड़ी होली शुरू हो गई है। शुक्रवार को ढोल नगाड़ों संग लोगों ने पुरानी बाजार में होली की चीर बांधी। लोगों ने 'सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन वंदना गाकर होली की शुरुआत की। साथ ही एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाया। नगर के पुराना बाजार में परंपरागत तरीके से होली का चीर बंधन हुआ। यजमान उमेश लाह साह के हाथों पंडित विनोद पांडे ने सभी अनुष्ठान संपन्न कराए। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। गणेश पूजन कर चीर बंधन किया गया। चीर बंधन के साथ ही लोगों ने खड़ी होली का गायन किया। चीर बंधन से पूर्व लोग ढोल-नगाड़ों के साथ पवित्र मेहल का पेड़ लेने रई गए। दोपहर बाद इसे पुराना बाजार के चौक में लाकर गाड़ दिया गया। यहां होली कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन साह...