पिथौरागढ़, मार्च 2 -- सीमांत में सरकारी अस्पतालों में भर्ती कुछ लोगों को आयुष्मान कार्ड के तहत मिलने वाले मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल रहा है। वेबसाइट में आ रही तकनीकी कारणों से आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे हैं। लोग आयुष्मान कार्ड बनाने सरकारी से लेकर निजी सीएससी सेंटरों की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही है। मजबूरन लोग शुल्क देकर अपना इलाज करवा रहे हैं। जनपद में दो दिनों से लोग आयुष्मान कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वेबसाइट ठीक से कार्य नहीं कर रही है। इससे लोग अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बना रहे हैं। कार्ड न बनने से सबसे अधिक परेशान अस्पताल में भर्ती रोगी हैं। दरअसल आयुष्मान कार्ड होने की दशा में लोगों को सरकारी अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। अस्पताल के वार्ड से लेकर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी जैसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.