पिथौरागढ़, जनवरी 16 -- पिथौरागढ़। जनपद में शराब पीकर वाहन संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शुक्रवार को पुलिस से मिली सूचना के अनुसार नगर में कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान एसआई ललित डंगवाल व एसआई बबिता टम्टा ने चालक सुरेन्द्र सिंह मेहता, हयात सिंह मारकाना, कुंवर राम को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...